रायपुर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
नवापारा-राजिम, 30 दिसंबर। पिछले दिनों नगर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.लीलाराम साहू की माता, पत्रकार युवराज साहू की दादी सुखम देवी साहू की 90 वर्ष के आयु में निधन हो गया। जिसका दशगात्र कार्यक्रम रविवार को रखा गया था। उक्त कार्यक्रम में भाजपा, कांग्रेस, सर्व समाज, पत्रकार गण सहित सैकड़ो लोगों ने उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दिए हैं।
जिसमें प्रमुख रूप से अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम अग्रवाल, प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, न्याय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सीबी साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, जिला साहू संघ गरियाबंद अध्यक्ष नारायण साहू, घनश्याम साहू, प्रदेश साहू संघ आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, अभनपुर परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष ब्रह्मानंद साहू, नवापारा साहू समाज अध्यक्ष रमेश साहू, भामाशाह समिति के अध्यक्ष मेघनाथ साहू, नवापारा सोसायटी अध्यक्ष छन्नू लाल साहू, पटेवा सोसायटी अध्यक्ष दउवा राम साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के संरक्षकगण डॉ रामकुमार साहू, डॉ महेंद्र साहू, डॉ ओंकार साहू, डॉ रमेश सोसायटी, डॉ उमेश भोई, डॉ तोषण साहू, वैदराज ओमप्रकाश साहू, नवापारा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, महामंत्री नवल साहू, ईश्वरी देवांगन, मानिक चौरी सरपंच बुद्धेश्वर साहू, जौंदी के पूर्व सरपंच टीकमचंद साहू, किसान नेता चंद्रिका साहू, सुधीर रजक, मुस्ताक सुलडा, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष प्रसन्न शर्मा,जिला खनिज न्यास समिति के सदस्य मुकेश ढीढी, जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले, धीरज साहू, सुखराम साहू, लखन साहू,संस्कृति विभाग के ओएसडी गिरीश बिस्सा,प्रमोद पाण्डेय, पत्रकार गण मनीष जैन, विनोद जैन, आलोक पहाडिय़ा, श्रीकांत साहू, प्रवीण साहू, तुकाराम कंसारी, नागेंद्र निषाद, रोशन साहू, कार्तिक साहू भेंडरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक जन शामिल हुए।