रायपुर

दो दर्जन चौराहों को कब्जामुक्त कर स्थायी रोटेटरी बनाए जा रहे
29-Dec-2024 6:08 PM
दो दर्जन चौराहों को कब्जामुक्त कर स्थायी रोटेटरी बनाए जा रहे

भाठागांव से काठाडीह मार्ग में चौड़ीकरण, मेक इन इंडिया चौक, अवन्ति विहार में मार्ग निर्माण, शंकर नगर, लाखेनगर, आईएसबीटी चौक में ट्रेफिक सिग्नल, रोड डिवाइडर भी बन रहे


रायपुर, 29 दिसंबर। निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने  राजधानी शहर के विभिन्न मार्गो का यातायात सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने  चल रहे  कार्यों का निरीक्षण किया।  निगम शहर के विभिन्न 25 चौराहों के कब्जे हटाकर सुगम यातायात नागरिकों को देने स्थाई रोटेटरी का निर्माण करवा रहा है।  भाठागांव चौक से काठाडीह तक के मार्ग में चौड़ीकरण समेत अन्य कई मार्गों में विभाजक का निर्माण किया जा रहा है। मेक इन इंडिया मार्ग चौक , अवन्ति विहार मार्ग में नई सडक़ का निर्माण करवाया जा रहा है। नए केबल निर्माण भी विभिन्न मार्गो में लगातार प्रगति पर है, ताकि मार्ग को सुव्यवस्थित स्वरूप शीघ्र मिले. वहीं शंकर नगर चौक, लाखेनगर चौक, आईएसबीटी चौक में नए ट्रेफिक सिग्नल लगवाए जा रहे है।

 


अन्य पोस्ट