रायपुर

182 किमी रेल लाइन विद्युतीकृत
29-Dec-2024 6:06 PM
182 किमी रेल लाइन विद्युतीकृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 दिसंबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष में 182.2 ट्रैक किमी के विद्युतीकरण के साथ, 14 दिसंबर को 100 फीसदी लक्ष्य हासिल किया। इस उपलब्धि में आरवीएनएल, कंस्ट्रक्शन, गतिशक्ति यूनिट और रेलवे विद्युतीकरण जैसे एजेंसियों का योगदान रहा।

झारसुगुड़ा-रायगढ़  रेलखंड में ट्रैक्शन आपूर्ति को सुदृढ़ करने जून 2024 में बेलपहाड़ में एक नया ट्रैक्शन सबस्टेशन चालू किया गया, जिससे 2024-25 में 143 मेगा वोल्ट एम्पीयर (एमवीए) क्षमता की वृद्धि हुई।

इसके अतिरिक्त, 2024-25 में पांच 8-व्हीलर टॉवर कार चालू की गईं, और आठ और जल्द ही चालू होने की उम्मीद है। मुख्य लाइनों पर 75 ट्रैक किलोमीटर पुरानी ऑल-एल्युमिनियम कैटेनरी के रिकॉर्ड तोड़ प्रतिस्थापन के साथ, बिलासपुर और रायपुर मंडल  अब ट्रिपल ए कंडक्टर से मुक्त हो गए हैं।

इसी तरह से ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक और लोको संचालन में 2024-25 में 63 नए इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव्स चालू किए, जिससे इसकी कुल संख्या बढक़र 814 हो गई।  और जल्द ही इसे 1,000 लोकोमोटिव्स तक बढ़ाने की योजना बना रहा है, जिससे इसकी माल परिवहन क्षमता और भी सुदृढ़ होगी।

वहीं पहले जुड़वां लोकोमोटिव्स को चालू कर दिया। ये लोकोमोटिव बेहतर सुविधाओं, जैसे कि दोनों यूनिट्स के बीच वेस्टिब्यूल, चालक दल के लिए यूरिनल और समान प्रोपल्शन व ब्रेक सिस्टम के कारण अधिक विश्वसनीयता प्रदान करते हैं। वर्तमान में 13 जोड़ी जुड़वां लोकोमोटिव्स हैं, जिनकी शक्ति 12000 हॉर्स पावर है।


अन्य पोस्ट