रायपुर

आईटीआई कर्मचारियों की मांगों पर कमेटी बनेगी, संचालक का आश्वासन
28-Dec-2024 6:32 PM
आईटीआई कर्मचारियों की मांगों पर कमेटी बनेगी, संचालक का आश्वासन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 दिसंबर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ से संबद्ध  आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष जीआर चंद्रा के नेतृत्व में इंद्रावती भवन में संचालक तकनीकी शिक्षा  से मिलकर ज्ञापन सौंपा । इसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं परिवीक्षा अवधि, प्रमोशन, समयमान वेतनमान, समस्त कर्मचारियों की पदक्रम सूची आदि लंबित मांगों को लेकर संचालक ने कमेटी बनाकर बिंदुओं पर चर्चा करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर हिमाचल साहू तहसील अध्यक्ष तखतपुर,  विनोद कुमार साहू प्रदेश अध्यक्ष आईटीआई संघ, संतोष वर्मा उपाध्यक्ष, जागेश्वर सिन्हा संयुक्त सचिव , गजेंद्र साहू संभागाध्यक्ष रायपुर एवं अन्य संचालनालय के कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट