रायपुर

यात्रा भत्ता की दरों में बदलाव के भ्रम पूर्ण आदेश से पटवारी में संशय-झा
28-Dec-2024 6:31 PM
यात्रा भत्ता की दरों में बदलाव के भ्रम पूर्ण आदेश से पटवारी में संशय-झा

रायपुर, 28 दिसंबर। छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय द्वारा जारी वित्त निर्देश 37/2024 आदेश क्रमांक 984 दिनांक 26 दिसंबर 2024 द्वारा प्रदेश में कार्यरत कर्मचारियों के स्थाई यात्रा भत्ता दरों को पुनरिक्षित किया गया है। जिसके अंतर्गत वर्तमान मासिक दर 350 से बढक़र 1200 तथा द्वितीय श्रेणी में 300 से बढक़र 1000 किया गया है। इस आदेश में ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पटवारी शब्द अंकित किए जाने से पटवारी में संशय व भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि राज्य शासन के 7 मार्च 2008 में जारी निर्देश यात्रा भत्ता नियम पूरक नियम 8 में संशोधन करते हुए 16 वर्ष बाद दरों को पुनरिक्षित किया गया है।  प्रदेश के पटवारी में यात्रा भत्ता के संशोधन इस आदेश में ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पटवारी लिखने से शहरी क्षेत्र में कार्यरत पटवारी उक्त पुनरीक्षित यात्रा भत्ता से वंचित हो जाएंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मांग की है कि पटवारी के ग्रामीण शब्द को हटाकर केवल पटवारी शब्द रखा जाए ताकि सभी पटवारियों को पुनरीक्षित यात्रा भत्ता का लाभ मिल सके ।


अन्य पोस्ट