रायपुर

कमल विहार में लगेंगे स्ट्रीट लाइट, एक वर्ष तक मेंटेनेंस भी करेगा ठेकेदार
28-Dec-2024 6:28 PM
 कमल विहार में लगेंगे स्ट्रीट लाइट, एक वर्ष तक मेंटेनेंस भी करेगा ठेकेदार

रायपुर, 28 दिसंबर। लूट छिंताई के लिए मूफीद हो चुके कमल विहार की अंधेरे वाली सडक़ें शीघ्र ही रौशन होने वाली है। आरडीए ने कमल कौशल्या विहार में स्ट्रीट लाइट तथा अन्य बिजली संबंधी कामों के लिए साढ़े 3 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है। ठेका फर्म को एक साल तक रखरखाव भी करना होगा। इसके निर्माण के दौरान अंडरग्राउंड बिजली, केबल समेत अन्य सुविधाओं को देखकर कौशल्या विहार पहुंचे लोगों को अब पानी, बिजली की समस्या के साथ लूट चोरी छिंताई जैसी घटनाओं से जूझना पड़ रहा था । पिछले कई महीनों से कौशल्या विहार की सडक़े पर अंधेरे में किसी डरावनी फिल्म के रास्ते की तरह लगती हैं। रात में कार बाइक की लाइटों ही सहारा है

जिसके कारण वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता ह।  इसे लेकर रहवासियों ने सीएम जनदर्शन में जाकर श्री साव से शिकायत कर चुके थे।  

आरडीए ने कौशल्या विहार में बिजली संबंधी कार्यों तथा खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 3.49 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है. टेंडर लेने वाली फर्म को स्ट्रीट लाइट लगाने, बिजली संबंधी अन्य कार्य करने से लेकर एक साल तक उसका रखरखाव करना होगा. टेंडर 17 जनवरी तक भरे जा सकेंगे।


अन्य पोस्ट