रायपुर

कैनाल रोड पर ग्रिल तोडक़र लोगों ने बनाए रास्ते, अवैध पार्किंग, गौशाला तक खोला
28-Dec-2024 2:38 PM
कैनाल रोड पर ग्रिल तोडक़र लोगों ने बनाए रास्ते, अवैध पार्किंग, गौशाला तक खोला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 दिसंबर। 
राजधानी के कैनाल रोड पर लालपुर चौक से ठीक पहले स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम ने लोहे की ग्रिल लगाकर सडक़ पर सीधे इंट्री प्रतिबंधित की हुई है। लेकिन जोन 10 के गुरुमुख नगर के लोगों ने ग्रिल काटकर मकान -दुकानों को सीधे कैनाल रोड पर खोला जा रहा है। और लोग अपनी गाडिय़ां सडक़ पर पार्क करते हैं । इससे इस द्रुतगामी एक्सप्रेस वे का उद्देश्य ही खत्म हो गया है। और इससे यह महत्वपूर्ण सडक़ लगातार संकरी होती जा रही है और राजेंद्र नगर थाने के सामने चौक पर प्रतिदिन शाम 5 से 8 बजे तक सडक़ जाम हो रही है। थाना स्टाफ भी रोजाना इस जाम से जूझता है लेकिन इन्हें बंद कराने या ग्रिल तोडऩे पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा ।


अन्य पोस्ट