रायपुर

डुमरतराई में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक कमर्शियल मार्केट, आयुक्त ने मांगा प्लान
28-Dec-2024 2:36 PM
डुमरतराई में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक  कमर्शियल मार्केट, आयुक्त ने मांगा प्लान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 दिसंबर। 
निगम  आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने शनिवार को राजधानी में चल रहे निर्माण कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया।
उन्होने पचपेड़ी नाका से पुराना धमतरी रोड के मुख्य मार्ग के रोड डिवाइडर में पेंटिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति देखी। इसके बाद डुमरतराई थोक मार्केट  का निरीक्षण किया।आयुक्त ने प्रभारी कार्यपालन अभियंता को डुमरतराई मार्केट की रिक्त भूमि पर जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से इलेक्ट्रॉनिक कमर्शियल मार्केट निर्माण करने भौतिक तकनीकी सर्वे करवाकर शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। प्रस्ताव को सक्षम स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा।
 


अन्य पोस्ट