रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 दिसंबर। पुलिस ले चोरी का मामला दर्ज किया है। इसमें मोवा इलाके में मायके गई महिला के घर में चोरी, पैथोलाजी लैब कर्मी की मोटरसायकल चोरी हो गई। अज्ञात चोर सूने मकान से 70 हजार के जेवर,साड़ी और लैब के सामने खड़ी बाइक चुरा ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 331-4,305 और 303-2 का अपराध दर्ज किया है।
मानी शर्मा ने घर में चोरी होने की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई कि वह अवनि विहार कालोनी दलदल सिवनी में रहती है। 9 दिसम्बर को वह अपने पति के साथ घर में ताला लगाकर अपने मायके बीना मध्यप्रदेश गई हुई थी। जो 27 को घर वापस आकर देखा तो, मेन दरवाजा मे लगे ताला का कुण्डी टूटा हुआ था, घर अंदर कमरा में रखेे आलमारी दरवाजा भी खुला हुआ था। उसमें रखे एक जोड़ी सोने की बाली एवं एक सोने की नथली , साडियां भी नही थे। कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडक़र तोडक़र वहां से 70 हजार से अधिक के जेवर और साड़ी चोरी कर ले गया।
इधर टिकरापारा और सड्डू इलाके में दो लोगों की बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर टिकरापारा से एनके एडवांस पैथोलाजी लैब के सामने से वहां काम करने वाले मिथलेश साहू की बाइक सीजी 04एलई7617 और सड्डू से बाइक सीजी 05 पीक्यू 1090 को चोरी कर ले गया।
मिथलेश साहू ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। उसने बताया कि वह एनके एडवांस पैथोलाजी लैब में काम करता है। कल वह अपनी बाइक से लैब गया हुआ था। जहां पर उसने वहीं सामने अपनी बाइक खड़ी किया हुआ था। जो शाम को जब वह घर जाने के लिए निकला तो, देखा की बाइक वहां नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर भी कोई जानकारी नहीं हुई। उसे कोई अज्ञात चोर बाइक का ताला तोडक़र चोरी कर ले गया। विधानसभा थाना में इंदल निषाद ने भी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है। आसपास पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।