रायपुर
रायपुर, 28 दिसंबर। दुर्ग से डोंगरगढ़ के बीच शनिवार सुबह रेल आवाजाही कुछ घंटों के लिए थमी रही। विद्युत इंजनों को बिजली सप्लाई करने वाले ओएचई केबल में तकनीकी खराबी को वजह बताया गया है । और डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 3-3 घंटे से ट्रेनों के खड़े होने की जानकारी दी गई है। दरभंगा एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस को डोंगरगढ़ में रोक दिया गया है। इसके अलावा नागपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनें भी रास्ते के ल्टेशनों में रोका गया। अफसरों के मुताबिक 28 दिसंबर को रेसुब गोंदिया को सूचना मिली थी कि सालेकसा दरेकसा के मध्य ्यरू ठ्ठश 958/27 एंव 957/21 में ट्रेन नं 22846 एंव हृ/क्रक्करुङ्ख का पेंटो (इंजन को हाई टेंशन तार से जोडऩे वाला एंगल) टूट गया है। और वह ट्रेक पर खड़ी हो गई है। इस सूचना पर गोंदिया आरपीएफ स्टॉफ टॉवर वैगन से घटनास्थल के लिए 9.15 बजे रवाना हुई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुधार लेने पर आवाजाही शुरू कर दी गई ।