रायपुर

बाड़ी में गाय घूसी पड़ोसी भिड़े, गिरवी मोबाइल मांगने पर हमला
28-Dec-2024 2:33 PM
बाड़ी में गाय घूसी पड़ोसी भिड़े, गिरवी मोबाइल मांगने पर हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 दिसंबर। 
पुलिस ने कल दोपहर-शाम मारपीट के प्रकरण दर्ज किया है। इनमें प्रापर्टी डिलर के साथ मारपीट, घर की बाड़ी में गाय घूसने और गिरवी का मोबाइल वापस मांगने पर गाली गलौज हो गया। इस बीच बल्ली, राड से हमला हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3-5 का अपराध दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक अभनपुर के ग्राम संकरी में घर की बाड़ी में पड़ोसी का गाय घुस जाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया। 
गोदावरी साहू ने पुष्पा यादव और उसके पति के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। जिसका विरोध करने पर हाथ मे रखे लकडी के डण्डा  से हमला कर सिर से खून निकलता देख गोदावरी वहां से भाग गई। पुष्पा यादव ने इसकी रिपोर्ट अभनपुर थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने गोदावरी साहू के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। 

डीडी नगर मे भी कल शाम गिरवी मोबाइल वापस मंागने पर गांव के काजल पाण्डे और बिल्लू पाण्डे ने संजय कुमार भोई के  साथ गाली गालौज कर हाथ मुक्का चला दिया। 
संजय भोई ने बताया कि सप्ताहभर पहले उसने मोबाईल काजल पाण्डेय के पास 300 रूपए में मोबाइल को गिरवी रखा था। जिसे पैसा वापस करने के बावजूद भी मोबाइल मांगने पर काजल पाण्डे ने मोबाइल देने से मना कर दिया। जिसे क्यो नहीं दोगे कहने पर काजल और बिल्लू पाण्डे ने गाली गलौज कर हाथ मुक्का से हमला कर दिया। विरोध करने पर बिल्लू उर्फ जितेन्द्र पाण्डेय अपने पास रखे किसी वस्तु से वार कर चोट पहुंचाया। जीब्रान सैफ ने टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मोती नगर यश विहार में रहता है। प्रापर्टी डिलिंग का काम करता है। कल दोपहर में मोहम्मद अली के बेटे अहमद हुसैन ने पुरानी बात को लेकर फोन कर  मोहम्मद कलाम के साथ झगड़े की बात को लेकर गाली गलौज कर रहा था। तब जीब्रान और आमीर शेख बात करने मोती नगर उनके दुकान पर गए थे। जहां पर अहमद हुसैन गाली गलौज करने लगा। आमीर शेख का कालर पकड़ कर जान से मारने की धमकी देकर दुकान में रखे बल्ली से हमला कर दिया। इसे देख  मोहम्मद अली व उसका भाई फिदा हुसैन भी आ गये और तीनों मिलकर लात घूसे से मारपीट की। 
 


अन्य पोस्ट