रायपुर

कांग्रेस ने राष्ट्र विरोधी कृत्य किया - देव
27-Dec-2024 7:54 PM
कांग्रेस ने राष्ट्र विरोधी कृत्य किया - देव

रायपुर, 27 दिसंबर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कर्नाटक में आयोजित कांग्रेस के अधिवेशन में भारत के मानचित्र में कश्मीर को पाकिस्तान और अक्साई चिन को चीन का हिस्सा बताए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है।   श्री देव ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और भारत के मानचित्र का बार-बार मखौल उड़ाना कांग्रेस की भारत विरोधी मानसिकता का प्रमाण है और यही कांग्रेस का स्थायी राजनीतिक चरित्र बन चुका है।

 संविधान का सरेआम मखौल उड़ाने और लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस अब भारत के मानचित्र को विकृत रूप में अपने मंच पर लगाकर भारत की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को भी सीधे-सीधे चुनौती देने लग गई है। कांग्रेस की यह करतूत अक्षम्य है और कांग्रेस के खिलाफ अब संवैधानिक प्रावधानों के तहत भारत के मानचित्र से इस तरह की छेड़छाड़ को लेकर कड़े कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।  इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यह कृत्य किया था। भाजपा द्वारा तब इस विषय का खुलासा करने, मुकदमा आदि दर्ज कराने के बाद कांग्रेस ने माफी मांगी थी।


अन्य पोस्ट