रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 दिसंबर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 दिसंबर को दक्षिण छत्तीसगढ में वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। 28 दिसम्बर को उत्तर छत्तीसगढ में तथा 28 और 29 दिसम्बर को दक्षिण छत्तीसगढ में वर्षा होने की सम्भावना है। 29 दिसम्बर से प्रदेश के न्युनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की सम्भावना है।
2 जनवरी को प्रदेश के मध्य और उत्तर में ठंड का पीक और 3 जनवरी को बस्तर के जिलों में ठंड का पीक रहने की सम्भावना है । 2 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश भाग में न्यूनतम तापमान में 6-8 डिग्री तापमान में गिरावट संभावित है। उत्तर छत्तीसगढ में 01 जनवरी से कुछ पैकेट में शीतलहर चल सकती है । एक पश्चिमी विक्षोभ 68 डिग्री पूर्व और 17 डिग्री उत्तर में 3.1 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है।