रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 दिसंबर। डी एस पी यातायात गुरजीत सिंह सतीश ठाकुर मे हाइवे पेट्रोलिंग वाहनों में कार्यरत कर्मचारियों की बैठक लेकर सुगम व्यवस्था बनाने एवं घायलों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने निर्देशित किया ।
कर्मचारियों को लगातार पेट्रोलिंग कर नो पार्किंग में वाहन खड़ी नहीं होने देने, खराब हालत में खड़ी वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाने एवं पार्किंग लाईट जलाने, रात्रि के दौरान सुगम दृश्य हेतु रेडियम को कपड़े से साफ करने, हाइवे के किनारे स्थित अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पम्प, पान ठेले एवं अन्य व्यवसायियों से लगातार संपर्क स्थापित कर आपातकाल के दौरान तत्काल सूचित करने निर्देशित करने बताया गया। इसी प्रकार हाइवे में पडऩे वाले ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच से लगातार समन्वय स्थापित कर मुख्य मार्ग से मवेशियों को हटाकर सुगम व्यवस्था बनाने निर्देशित किया या।
बता दे कि वर्ष 2017 में यातायात पुलिस रायपुर को 4 हाइवे पेट्रोलिंग वाहन दिए गए थे । जो वर्ष 2017 से लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 में महानदी पुल पारागांव से खारून नदी पुल तक लगभग 55 कि.मी. को चार भागों में विभक्त कर संचालित किया जा रहा है। जो हाइवे में लगातार पेट्रोलिंग कर सुगम व्यवस्था बनाने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है। साथ ही सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी बहुत ही कारगर साबित हो रहा है। हाइवे पेट्रोलिंग द्वारा वर्ष 2024 में जनवरी से नवम्बर तक कुल 68 सडक़ दुर्घटना में 90 घायल व्यक्तियों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई है।
साथ ही हाइवे में लगातार 24&7 पेट्रोलिंग कर खतरनाक ढंग से नो पार्किंग में खड़ी वाहनों को हटाकर सुगम व्यवस्था बनाया जा रहा है। वर्ष 2024 में हाइवे पेट्रोलिंग द्वज्ञरा लगभग 8396 वाहनों को नोपार्किंग से हटाया गया है तथा यातायात को बाधित कर मुख्य मार्ग बैठे तथा विचरण करने वाले 1763 से अधिक अवारा मवेरियों को मार्ग से हटाकर सुगम यातायात मुहैया कराया है।