रायपुर

निगम आयुक्त मिश्रा ने श्रेष्ठ कार्य के लिए 4 को सम्मानित किया
27-Dec-2024 7:49 PM
निगम आयुक्त मिश्रा ने श्रेष्ठ कार्य के लिए 4 को सम्मानित किया

रायपुर, 27 दिसंबर। निगम  आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने चार अधिकारियों को सम्मानित किया। इनमें आईटी एक्सपर्ट रंजीत रंजन को ऑनलाइन संपत्तिकर प्रणाली, फाइनेंस होर्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम, ई  चालान प्रणाली को विकसित करने, ईई  अंशुल शर्मा को फास्ट फोर व्हीलर ई चार्जिंग स्थापना, मुख्य मार्गो सौंदर्यीकरण, एई  योगेश कडु को  उद्योग समूहों को एसटीपी से उपचारित जलापूर्ति के लिए एमओयू कराने में अहम भूमिका के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।


अन्य पोस्ट