रायपुर
रायपुर 27 दिसंबर। बालगृह (बालिका) कोंडागांव में निवासरत बालिका जूडो खिलाड़ी कुमारी हेमबती गुरुवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया था । उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और साथ ही पुरस्कार की राशि रु 1 लाख देबमती के बैंक एकाउंट में भेजा जाएगा। आज दोपहर बालगृह कोंडागांव की अधीक्षक श्रीमती मणि शर्मा के साथ देबमती पुरस्कार प्राप्त कर रायपुर पहुंची। विमानतल में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष डॉ कमल वर्मा , महासचिव चंद्रेश शाह, संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम, प्रभा सेंद्रे, श्वेता सिंह , रिंकू, लेखा , इंद्रसेन ने उन्हें पुष्प गुच्छ, माला और शाल पहना कर स्वागत किया। परिषद के अध्यक्ष एवं बृजमोहन अग्रवाल ने भी देबमती को बधाई देते हुए उनके उज्जव भविष्य की कामना किए हैं। विमानतल में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने भी उससे भेट की।