रायपुर

एसएस राव रायपुर के नए डीआरएम होंगे
27-Dec-2024 3:50 PM
एसएस राव रायपुर के नए डीआरएम होंगे

रायपुर, 27 दिसंबर। रेलवे बोर्ड ने देश के 23 मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) के तबादला किए  गए हैं। इनमें रायपुर और बिलासपुर के भी मंडल रेल प्रबंधक बदले गए हैं। करीब ढाई वर्ष तक रहे संजीव कुमार बदले गए हैं। उनकी जगह कोगंटी सांब शिव राव नए डीआरएम होंगे। वे दक्षिण मध्य रेलवे से स्थानांतरित किए गए हैं । इसी तरह से राजकमल खोईवाल बिलासपुर के नए डीआरएम होंगे। वे पश्चिम रेलवे से आ रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट