रायपुर

आरआई से पटवारियों के मासिक यात्रा भत्ते में वृद्धि
27-Dec-2024 3:49 PM
आरआई से पटवारियों के मासिक यात्रा भत्ते में वृद्धि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 दिसंबर।
वित्त विभाग ने छत्तीसगढ़ यात्रा भत्ता नियम  में संशोधन करते हुए  अनुसार शासकीय सेवकों के कतिपय प्रवर्गों के लिए स्थाई यात्रा भत्ता की पात्रता एवं दरें पुन:निर्धारित की गई हैं। राज्य शासन द्वारा विचारोपरांत स्थाई यात्रा की दरों को संशोधित किया है।

इनमें आरआई,विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक),सहायक विकास विस्तार अधिकारी,पशु चिकित्सा क्षेत्र सहायक,पीएचई के हैंडपंप तकनीशियन  को अब 350 के बजाए 1200 रूपए हर माह दिए जाएंगे। इसी तरह से जिला,तहसील से भृत्य जमादार,वन राजस्व के चेनमैन,न्यायिक व जीएसटी के प्रोसेस सर्वर,ग्रामीण क्षेत्र के पटवारियों को भी 300 की जगह 1000 रूपए हर माह दिए जाएंगे। वित्त विभाग ने सभी विभाग, कलेक्टर, कमिश्नर और एचओडी को आदेश भेजकर तत्काल प्रभावशील करने कहा है।


अन्य पोस्ट