रायपुर

भागवत को गुरू-गोविंद और पीठ का समर्थन नहीं
27-Dec-2024 3:48 PM
भागवत को गुरू-गोविंद और पीठ का समर्थन नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 दिसंबर।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत पांच दिनों के प्रवास पर रायपुर पहुंचे हैं। वहीं श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती ने आज यहां कहा कि आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत को गुरू गोविंद और पीठ का समर्थन प्राप्त नहीं है। शुक्रवार को दोपहर  सुदर्शन संस्थानम्  रावाभांठा  में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि मोहन भागवत को सिर्फ संघ का बल प्राप्त है। उन्हें गुरू गोविंद और पीठ का समर्थन नहीं है । इनके सामने भागवत का स्थान बहुत छोटा है।

शंकराचार्य ने हिंदुओं की आबादी को लेकर कहा कि हिंदुओं की आबादी कम नहीं होनी चाहिए। जनसंख्या और जीविका का संतुलन होना चाहिए। उन्हेोंने कहा कि  शेर की आबादी वैसे कम होती है लेकिन शेर अकेला काफी होता है। शंकराचार्य ने कहा सबके पूर्वज आर्य हिन्दू सनातनी हैं। उन्होंने कहा हिन्दू तब तक सुरक्षित है। जब तक क्रिश्चियन आदि तंत्र सुरक्षित हैं। निश्चलानंद ने हिन्दूओं को अगाह किया कि हिन्दू पेट और परिवार तक सीमित न रहे। उन्होंने माताओं का शास्त्रों पर अधिकारी पुरूषों से 10 गुणा अधिक बताया। 


अन्य पोस्ट