रायपुर

बंगाल से आ रही नमी, बस्तर के बाद मध्य छत्तीसगढ़ में भी बारिश
26-Dec-2024 9:08 PM
बंगाल से आ रही नमी, बस्तर के बाद मध्य छत्तीसगढ़ में  भी बारिश

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 दिसंबर। एक पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। प्रदेश में कल उत्तर छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है तथा बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।  प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27, 28 और 29 दिसंबर को वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। 27 और 28 दिसम्बर को उत्तर छत्तीसगढ में तथा 28 और 29 दिसम्बर को दक्षिण छत्तीसगढ में वर्षा होने की सम्भावना है ।


अन्य पोस्ट