रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की 100 जयंती के अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक्सप्रेस-वे में अटल परिसर का भूमिपूजन किया। साथ ही अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
श्री अग्रवाल ने कहा कि नवा रायपुर का नाम अटल जी के नाम पर किया गया है। अब एक्सप्रेस-वे के रास्ते में अटल परिसर बनाया जाएगा।यहां अटल जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे आने वाली पीढिय़ां भी प्रेरणा ले सकेगी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब हर क्षेत्र में तरक्की करने लगा हैै। इस प्रगति से अटल जी का सपना भी पूरा होगा और हमें भी गौवान्वित महसूस होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि अटल परिसर के चारों ओर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाना चाहिए। इससे अटल परिसर की पहचान अलग ही नजर आएगी।
इस अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू ने रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा कि अटल जी का नेतृत्व, दूरदष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी है।
इस कार्यक्रम में पार्षद मृत्युंजय दुबे, पार्षद श्रीमती सरिता दुबे, जयंती पटेल, नगरीय प्रशासन सचिव बसवराजू एस., कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगरीय प्रशासन के संचालक कुंदन कुमार एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।