रायपुर
तीर्थंकरों का जन्म व तप कल्याणक मना
26-Dec-2024 9:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 दिसंबर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में वृहस्पतिवार को 8 वे तीर्थंकर श्री चन्द्रप्रभु भगवान व 23 वे तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्म, तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। प्रणीत जैन ने बताया कि आज सुबह से श्री चंद्रप्रभु भगवान एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान का प्रासुक जल से अभिषेक किया गया। आज की शांति धारा अध्यक्ष संजय जैन और वाचन उपाध्यक्ष श्रद्धेय जैन ने किया । इसके उपरांत आरती के साथ अर्घ्य समर्पित किया। इस मौके पर अध्यक्ष यशवंत जैन, पूर्व मैनेजिंग ट्रस्टी देव कुमार जैन,उपाध्यक्ष नीरज जैन, प्रवीण जैन,प्रणीत जैन, आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे