रायपुर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर एक दुकान में जा घुसा, 4 ग्राहक घायल
26-Dec-2024 9:04 PM
 तेज रफ्तार ट्रैक्टर एक  दुकान में जा घुसा, 4 ग्राहक घायल

रायपुर, 26 दिसंबर। राजधानी से लगे तिल्दा में एक सडक़ हादसा हुआ। रजिस्ट्री ऑफिस के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर एक  दुकान में जा घुसा। इससे दुकान के बाहर खड़े 3 से 4 ग्राहक घायल हुए। तिल्दा-नेवरा  थाना पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई कर रही है। एक माह पूर्व ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने इसी तरह से एक ऱाहगीर की जान ले ली थी।

 


अन्य पोस्ट