रायपुर

झूठा प्यार करती हो कहकर युवक ने की मारपीट
26-Dec-2024 2:41 PM
झूठा प्यार करती हो कहकर  युवक ने की मारपीट

एक ही दिन में मारपीट की डेढ़ दर्जन घटनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 दिसंबर।
बुधवार को एक युवक ने युवती पर झूठा प्यार  करने और पति ने चरित्र संदेह पर पत्नी के साथ मारपीट की । इनके साथ ही एक ही दिन में शहर और आसपास मारपीट ,धारदार वस्तु से हमले की एक दर्जन मामले दर्ज किए गए ।

सड्डू इलाके में परी साड़ी सेंटर के पास बुधवार दोपहर  युवक लक्ष्मी नारायण नवरंगे ने 19 युवती के साथ यह कहते हुए कि झूठा प्यार करती हो, गाली गलौज कर मारपीट की। युवती ने विधानसभा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी इलाके के आमासिवनी निवासी गिरवर खाड़े ने अपनी पत्नी कविता के चरित्र पर संदेह कर गाली गलौज कर मारपीट की। तेलीबांधा के सुभाष नगर में ई रिक्शा चालक ने अमलीडीह निवासी मिल्सन कुजूर (32) के साथ शराब लेने की बात पर गाली गलौज कर किसी नुकीली चीज से मार कर चोट पहुंचाया।

 वहीं टिकरापारा इलाके में मठपुरैना पानी टंकी के पास साहिल,अम्मू नाम के लडक़ों मे रिजवान खान से शराब पीने पैसा न देने पर मारपीट की। सेरीखेड़ी स्थित मेरेज पैलेस में  सिब्बल ग्रीन में कल रात शोरोन अखाई व उनके दो साथियों ने प्रापर्टी विवाद पर जुबेदा बेगम (56) के साथ गाली गलौज मारपीट की। जुबेदा ने देर रात मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । सिविल लाइंस के प्रगति नगर पंडरी में युवकों के दो गुट रात  आपस में भिड़ गए। इनके बीच गाली गलौज के साथ डंडे भी चले। किशोर दीप और हिमांशु नाहरकर ने एक दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई। नेवरा के वार्ड 5 निवासी युवक राहुल सेन, दीपक वर्मा ने मनोज देवांगन के घर घुसकर उसकी पत्नी सोनी देवांगन को धमकी देकर मारपीट की ।

माना कैंप इलाके के बरौदा में कल शाम विकी मैगी प्वाइंट में महेश सिन्हा, श्रेयांश, नागेंद्र और साथियों मे पुराने विवाद पर शुभम सोनकर के साथ गाली गलौज कर डंडे से हमला किया। शुभम के मित्र तिलक टंडन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह से मंदिर हसौद के बकतरा निवासी पोई साहू, अमर साहू ने कल देर रात राकेश धीवर की बुआ -फूफा के साथ गाली गलौज कर पत्थरों से हमला किया। 

खमतराई के  गोंदवारा स्थित लव प्वाइंट कैफे  में पीयूष सिंह, हर्ष राव नाम के गाली गलौज मारपीट कर रहा था।  हर्ष की परिचित आंचल श्रीवास्तव ने मना किया तो पीयूष ने उसके साथ भी गाली गलौज हाथापाई की। आंचल ने रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस सभी मामले296,351-2,115-2,119-1,3-5 के तहत दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है।


अन्य पोस्ट