रायपुर

सहजाद आत्महत्या कांड की जांच की मांग को लेकर गृहमंत्री आईजी-एसपी को पत्र
25-Dec-2024 4:28 PM
सहजाद आत्महत्या कांड की  जांच की मांग को लेकर गृहमंत्री आईजी-एसपी को पत्र

रायपुर, 25 दिसम्बर।  पिछले दिनों टिकरापारा इलाके में रहने वाले मोटर मेकेनिक सहजाद के  आत्महत्या कांड की विस्तृत जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री गृहमंत्री आईजी एसपी  को पत्र सौंपा गया है। इसमें  जब्त सुसाइड नोट को लेकर प्रश्न खड़े किए गए हैं । जब्त नोट को फर्जी बताया गया है । और इसे इलाके में होने वाले एक कमेटी के चुनाव से जोडक़र बताया गया है । वायरल सुसाइड नोट और एफआईआर मे दिखाए गए सुसाइड नोट दोनों अलग अलग है। इस शिकायत में कहा गया है कि एफआईआर  बिना जाँच के एफआई आर क्यों की गयी? वायरल सुसाइड नोट को घटनास्थल से नहीं थाने में जाकर एक काले रंग के पर्स के साथ एक पन्ने को जब्त कराया गया है।


अन्य पोस्ट