रायपुर

कमल विहार की समस्या निगम हल करेगा यदि आरडीए 100 करोड़ दे
25-Dec-2024 4:25 PM
कमल विहार की समस्या निगम हल करेगा यदि आरडीए 100 करोड़ दे

रायपुर, 25 दिसम्बर। कमल विहार/माता कौशल्या बिहार के रहवासियों ने मंगलवार को र नगर निगम मुख्यालय में  आयुक्त अबिनाश मिश्रा  अतिरिक्त कमिश्नर यूएस अग्रवाल भेंट कर कॉलोनी की समस्या के बारे में चर्चा की। दोनों ने कमल विहार के निवासियों की बातों को सुना और निराकरण करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि रायपुर विकास प्राधिकरण से हैंडओवर इसलिए नहीं लिया जा रहा है क्योंकि वहां की  बिजली, ड्रेनेज , गार्डन की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसे  या तो रायपुर विकास प्राधिकरण इसे ठीक करके दे या फिर निगम मे  जो डिमांड नोट भेजा है जो 100 करोड़ से ऊपर का है भुगतान करें। उसके बाद ही  नगर निगम कमल विहार/माता कौशल्या बिहार को हैंडओवर लेकर सभी समस्याओं का निराकरण करेगा।लेकिन रायपुर विकास प्राधिकरण इसे प्राथमिकता में नहीं ले रहा है। इसके लिए रहवासी नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव से मिलकर इस समस्या के बारे में चर्चा करेंगे।


अन्य पोस्ट