रायपुर

रेप का आरोपी गिरफ्तार
25-Dec-2024 4:09 PM
रेप का आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 25 दिसम्बर।  शादी करने का झांसा देकर पखवाड़े भर तक शारीरिक संबंध बनाने वाले  रेपिस्ट लोकेश लाउत्रे को गिरफ्तार किया गया। 
चरोदा भिलाई निवासी लोकेश लाउत्रे  पीडिता को अपने साथ शादी करने का झांसा देकर 24 अगस्त से  07 सितंबर के बीच दुष्कर्म करता रहा। एक माह बाद भी युवक ने शादी नहीं की तो युवती ने  टिकरापारा थाने में धारा 69, 351 (2)  के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने कल युवक को  गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।


अन्य पोस्ट