रायपुर
रायपुर, 25 दिसम्बर। गुढियारी में कल रात युवक से लूट हो गई। अज्ञात लडक़ों ने युवक का रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देकर दौड़ाया फिर स्कूटी में रखे 50 हजार नगदी लूट कर फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक बृजेश ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुढिय़ारी में रहता है। रात वह अपने स्कूटी से तेलधानी नाका ओव्हर ब्रीज होकर घर जा रहा था। जो आगे जाकर मिराज पेट्रोल पम्प के सीएसईबी गेट के पास किराने की दुकान में सामान लेने रूका था। इसी दौरान वहां खड़े तीन-चार युवकों ने कॉलर पकडक़र जबरन गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हाथ मुक्के एवं लात से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए बाईक की चाबी छिन लिया। बृजेश ने वहां से भाग कर पेट्रोल पंप में जाकर अपनी जान बचाई। एक युवक स्कूटी लेकर आया। आसपास के लोगों लडक़े का नाम सुनील सेानी बता रहे थे। गाड़ी का डिक्की खोलने पर उसमें रखे 50 हजार नगदी नहीं था। इसकी शिकायत बृजेश ने पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 115-2, 296-3, 309(4),351(2)दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।