रायपुर

दो महिलाएं गंभीर, एक ने बेटी के साथ आग लगाई, दूसरी को पति ने मकान से ढकेला
25-Dec-2024 4:05 PM
दो महिलाएं गंभीर, एक ने बेटी के साथ आग लगाई, दूसरी को पति ने मकान से ढकेला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 दिसम्बर।
घरेलू वाद विवाद में मंगलवार को पति से नाराज पत्नी ने दो माह की बेटी के साथ थाने के सामने आग लगा ली। तो एक पति मे मोबाइल में व्यस्त पत्नी को दो मंजिले मकान से ढकेल दिया । दोनों  महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

गुढियारी इलाके में घरेलू  विवाद को लेकर पति ने पत्नी को घर की बालकनी से धक्का दे दिया। एक मंजिल से गिरने से महिला को गंभीर चोट आई। जिसका डीकेएस अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

पुलिस के मुताबिक श्रीमती सपना जनबंधू ने डॅायल 112 में फोन कर जानकारी दी, कि उसके पति सुनील जनबंधु ने घरेलू विवाद पर बेटी और उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर घर की बालकनी से धक्का दे दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर विकास नगर गुढिय़ारी पहुंची जहां पर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।  सपना जनबंधु बताया कि वह विकास नगर गुढिय़ारी निवासी में अपने पति और बेटी के साथ रहती है। नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। सोमवार को वह अपने काम पर चली गई । जो दोपहर घर आई तो उसकी बेटी रोते बैठी थी। पड़ोसियों ने बताया कि उसके पति ने बेटी के गाली गलौज कर मारपीट की। सपना ने इस बारे में सुनील से पूछा तो वह भडक़ गया। और गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर की बालकनी के पास ले जाकर गला दबा कर बालकनी से धक्का दे दिया। उंचाई से गिरने की वजह से सपना का गंभीर चोट आई। पड़ोसियों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी । घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सपना का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने अस्पताल ताकर सपना का बयान लेकर आरोपी सुनील जनबंधु के खिलाफ  296, 115(2), 109 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।  

थाना परिसर में आग लगा ली, गंभीर
राजधानी से लगे नेवरा थाने में मंगलवार शाम एक ह्रदयविदारक घटना हुई। जहां एक महिला नंदिनी सावरा देवार ने अपने दो माह की बेटी के साथ आग लगा ली। पुलिस कर्मियों ने  दोनों को गंभीर अवस्था में मेकाहारा में भर्ती कराया है। बताया गया है कि महिला अपने पति नानकुन देवार की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। उसका पति काम नहीं करता था और वह उसे काम करने कहती थी। इसी की जानकारी देते हुए उसने एकाएक मिट्टी तेल छिडक़ कर आग लगा ली। पुलिस कर्मियों ने आग बुझाकर मां बेटी को पहले तिल्दा अस्पताल और वहां प्राथमिक इलाज के बाद मेकाहारा में भर्ती कराया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक महिला के चार बच्चे हैं, और घर चलाने वह काम करती थी। पति का कोई रोजगार नहीं था इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। टीआई ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर है। फिरहाल पति को उनके इलाज के लिए साथ भेजा गया है। उनके स्वस्थ होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट