रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों की मांगो के निराकरण करने आज वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से चर्चा कर आगामी बजट में बजट प्रावधान करने की मांग किया।वित्तमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि संयुक्त मोर्चा की सभी मांगी को क्रमश: पूर्ण किया जाएगा, सभी मांगो पर सचिव वित्त को प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिए।
चर्चा में मोर्चा के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला, महेंद्र सिंह राजपूत, ओ पी शर्मा,आलोक मिश्रा, एस पी देवांगन,संजय सिंह, करण सिंह आतेरिया, जितेंद्र सिंह, विद्याभूषण दुबे, श्याम कुमार वर्मा एवं गौतम रात्रे सम्मिलित थे।
राज्य के कर्मचारियों एवं डीए के सत्रह माह का एरियर्स,चार स्तरीय समय मान वेतन मान,तीन सौ दिन के अर्जित अवकाश का नगदीकरण,ग्रेजुटी की सीमा 25 लाख से बढ़ा कर 30 लाख रुपए करने,संविदा दैवेभो आउट सोर्सिंग कर्मचारियों का नियमितीकरण,कैशलेश चिकित्सा सुविधा, धारा 49 विलोपन ,कोविड काल में पदोन्नति एवं समयमान वेतन के एरियर्स राशि के भुगतान पर लगे प्रतिबंध को शिथिल करने ,तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को चिकित्सा भत्ता हेतु विकल्प बदलने का प्रावधान, लिपिकों की वेतन विसंगति के निराकरण ,चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधीक्षकों की पदोन्नति उपरांत वेतनमान की विसंगति के निराकरण तथा अधीनस्थ लेखा परीक्षा को शीघ्र आयोजित करने।