रायपुर
महापौर-अध्यक्ष पदों के आरक्षण 27 को दीनदयाल आडिटोरियम में
24-Dec-2024 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर 24 दिसम्बर। नगरीय निकायों के आगामी आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों के महापौर, पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया जाएगा। यह लॉटरी से होगा। 27 दिसंबर दिन शुक्रवार पूर्वान्ह प्रात: 10:30 बजे से दीनदयाल आडिटोरियम, साईंस कॉलेज परिसर रायपुर नगर निगम हेतु पूर्वान्ह 10.30 से 11.30 बजे तक पहले महापौर नगर पालिका अध्यक्ष हेतु पूर्वान्ह 11.30 बजे से 12.30 बजे तक, नगर पंचायत हेतु अपराह्न 12.30 बजे से कार्यवाही समाप्ति तक आरक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रक्रिया के अवलोकन हेतु इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे