रायपुर

67.77 लाख टन धान खरीदी ,14.04 लाख किसानों को 14059 करोड़ मिले
24-Dec-2024 4:02 PM
67.77 लाख  टन धान खरीदी ,14.04 लाख किसानों को 14059 करोड़ मिले

रायपुर, 24  दिसम्बर। राज्य में  अब तक लगभग 67.77 लाख टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान उत्पादक  14.04 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 14059 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। यह खरीदी 31 जनवरी  तक चलेगी। धान खरीदी के साथ-साथ चावल मिलिंग के लिए  मिलर्स को 36.89  लााख टन का डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 15.25 लाख टन का उठाव कर लिया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 78175 किसानों से  3.42 लाख  टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 93 हजार 714 से अधिक टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 93 हजार 985 टोकन जारी किए गए हैं।
 


अन्य पोस्ट