रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 दिसम्बर। चाकू मारकर हत्या का प्रयास करने वाला हमलावर गिरफ्तार किया गया ।
अजय ध्रुव ने रविवार को प्रात: करीबन 5-5:15 बजे घर के सामने स्थित तालाब में मुंह कान धो रहा था। उसकी मां घर के सामने ही रोड को पानी से साफ कर रही थी। उसी समय पडोस में ही रहने वाला धनराज गहरेवार वहां पर आकर रोड को क्यो गीला कर रही है बोलकर मां को गंदी गंदी गालिया देने लगा। मना करने पर जान से मार देने की धमकी देकर अपने पास रखे धारदार नोकदार चाकू से जान से मार देने की नियत से सीना एवं पेट में वार किया। मां बचने के लिये रोड में दौडी तो उसके पीछे भाग में भी वार किया।
अजय बीच बचाव करने दौडा तो धनराज गहेरवार चाकू सहित वहां से भाग गया । उसकी मां पडोसी केशरी के घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। इस रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने धनराज की तलाश शुरू की। मुखबीर की सूचना धनराज गहरवाल को पकड़ चाकू जप्त किया गया। और आज न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
इधर मौदहापारा पुलिस ने बांबे मार्केट के पास अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे बदमाश नियाज़ खान के कब्जे से धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।