रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 दिसम्बर। राजधानी के अपराधी बदमाश बेलगाम हो गए हैं। उन्हें एसपी की चेतावनी का भी खौफ नहीं रहा है। इतना ही नहीं जेल से छूटने के बाद भी हमले कर रहे हैं।ऐसे ही एक बदमाश और उसके साथियों ने दो दिन पहले रविवार को बदमाशों ने दो लोगों को चाकू मारा और तीसरे युवक को मारने के लिए तलाश करते रहे। पुरानी बस्ती थाना पुलिस चाकूबाजी मामले में अब ओम, हैप्पी, मोहित,ओम कटरे नामक बदमाशों को ढूंढ रही है। आरोपी फरार चल रहे हैं। इनमें से हैप्पी डीडी नगर थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जेल में शराब तस्करी में बंद ओम की अरुण नाम के बदमाश से रंजिश है। अगस्त में उसे जेल के अंदर राजा गुढय़िारी ने कटनी (चम्मच नुमा) मारा जिससे उसको काफी चोट आई।
पिछले ही सप्ताह ओम जेल से जमानत में बाहर आया। अपने साथियों के साथ हैप्पी, मोहित, ओम कटरे और पराग के साथ बदला लेने अरुण को ढूंढने लगा। सभी रविवार को अरुण के दोस्तों के घर के पास गए। अरुण के नहीं होने पर सभी ने मिलकर हंगामा शुरूकर दिया। अरुण के नहीं मिलने पर एक दुकानदार वसीम पर हमला और धमका कर दुकान का सामान फेंक दिए। दुकानदार का दोस्त सत्यम ध्रुव उसे अस्पताल ले गया। देर रात ढाई बजे सत्यम अस्पताल से लौट रहा था तो खो खो पारा तालाब में सभी ने मिलकर सत्यम को घेर लिया और वसीम की मदद करने के नाम पर उसे भी चाकू मार कर घायल कर सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पांचो अरुण को ढूंढते हुए करबला तालाब पहुंचे वहां भी एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया।