रायपुर
दो चोर गिरफ्तार, चोरी की रकम से खरीदे से आई फोन और बुलेट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 दिसंबर। गंज थाने से बमुश्किल दो मीटर स्थित निजी फर्म के आफिस से लाखों की डकैती नहीं चोरी निकली। यह चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह आफिस डॉ. सुब्बाराव गली मे स्थित है। दोनों से चोरी के 10 लाख रूपये, चोरी के पैसो से खरीदा 1 आईफोन एवं 1 बुलेट जब्त किया गया है। वारदात में इस्तेमाल 2 मोबाईल फोन, 1 एक्टिवा एवं 1 ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है। पुलिस ने इनकी कुल कीमत लगभग 15 लाख रूपये बताया है।
संतोषी नगर निवासी दिवाकर चंद्र त्रिपाठी ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया था। वह फाफाडीह डॉ. सुब्बाराव गली स्थित एक आफिस में मैनेजर के पद पर कार्य करता है। 17 दिसंबर को लगभग 7 बजे प्रतिदिन की तरह वह अपने स्टॉफ के साथ काम करके घर चला गया था। 18 की सुबह लगभग 5.30 बजे दिवाकर को चालक का फोन आया कि आफिस में चोरो ने तोडफ़ोड़ और शायद चोरी किए है। गार्ड के साथ मारपीट कर फरार हो गये है, सूचना पर दिवाकर ऑफिस जाकर देखा तो पाया आफिस का दरवाजा टूटा हुआ था, कमरे अंदर रखे आलमारी का ताला तोडक़र उसमें रखे नगदी रकम नहीं थी। गंज पुलिस धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर तलाश शुरू की।
पुलिस ने दिवाकर ऑफिस के गार्ड एवं स्टॉफ सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों को भी खंगाला। इस दौरान 3 व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में ऑफिस के पास रात्रि में नजर आए । इन संदिग्धों की पतासाजी में एक खमतराई निवासी पवन बाघ निकला। उसे पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने 2 साथी शिवा हरपाल एवं रमेश सोनी के साथ मिलकर चोरी स्वीकारी। और शिवा हरपाल को भी पकड़ा।