रायपुर
मंगलसूत्र लूटने वाला गिरफ्तार
23-Dec-2024 7:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 दिसंबर। मंगलसूत्र लूटने चाकू से वार करने वाले निलेश बघेल गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे लूट का सोने का लॉकेट और फरारी में इस्तेमाल बाइक सी जी/04/सी एक्स/4844 जब्त किया गया है। टिकरापारा पुलिस के मुताबिक रजनी नंदे बोरियाखुर्द में रहती है। घर में ही पति के साथ फैंसी स्टोर चलाती है। बारह दिन पहलेन 9 दिसंबर को रजनी के पति मेडिकल कालेज गये हुए थे जिस कारण वह दुकान में अकेली थी। दोपहर करीबन 2.45 बजे वही लडक़ा दोबारा दुकान में प्रवेश किया एवं कुछ सामान लेने के लिए रजनी उसी लडक़े को दुकान के दूसरी मंजिल पर ले गई। जहां लडक़े द्वारा अपने पास रखे चाकू दिखा को जान से मारने की धमकी देने लगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे