रायपुर
सीएम हाउस घेरने और रोकने अपनी अपनी तैयारी
23-Dec-2024 7:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 दिसंबर। कांग्रेस कार्यकर्ता आज दोपहर कुछ देर बाद सीएम हाउस घेराव करेंगे। निगम मुख्यालय के सामने सभा करने के बाद सभी घेराव से लिए निकलेंगे। वहीं इन्हें रोकने पुलिस ने भी बड़ी तैयारी की है। सीएम हाऊस तक आधा दर्जन जगह सडक़ पर टीन से बने बड़े बड़े बैरिकेड सडक़ पर लगाए जा रहे हैं । वहीं एंटी दंगा वाहन वज्र के साथ सैकड़ों पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं । दोपहर 3 बजे तक प्रदर्शन शुरू नहीं हो पाया था। मंच पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, यूकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे