रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 दिसंबर। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने राजधानी के फाफाडीह एक्सप्रेस वे ब्रिज के नीचे प्रगतिरत बॉक्स स्पोर्टस काम्पलेक्स के विकास कार्य का निरीक्षण किया। उसका सदुपयोग पास की स्लम बस्तियों के युवा एवं बच्चें वहां पहुंचकर क्रिकेट खेलकर कर रहे है। उन्हें गली क्रिकेट बॉक्स स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में खेलकर सहज स्वस्थ मनोरंजन हो रहा है। आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता को स्थल निरीक्षण के दौरान तेलीबांधा पंडरी सहित फाफाडीह एक्सप्रेस वे ब्रिज के नीचे बॉक्स स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के लोकार्पण ये लिए फिनिषिंग पूरी करने के निर्देश दिये है।
ठेकेदार पर 10 हजार रू. का जुर्माना : निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने वार्ड 17 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया । इस दौरान निरीक्षण में वार्ड 17 में निर्धारित संख्या से कम संख्या में सफाई कामगार ड्यूटी करते मिले। गंदगी एवं कचरे का ढेर मिला । इस पर सफाई ठेकेदार अमर झा को तत्काल नोटिस देकर स्वास्थ्य अधिकारी ने 10 हजार रू. का जुर्माना किया है एवं सफाई ठेकेदार को 3 दिन में अपना प्रतिवेदन देने निर्देष दिये है। दोबारा इसकी पुनरावृत्ति वार्ड में होने पर नगर निगम आयुक्त की स्वीकृति पष्चात स्थल पर ठेका को निरस्त करने की कार्यवाही करने की चेतावनी निगम स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित सफाई ठेकेदार को दी है।