रायपुर
मोदी ने सीजी के 450 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
23-Dec-2024 7:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 दिसंबर। केंद्र सरकार के रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअली 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। आरंग के ग्राम भिलाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में आयोजित रोजगार मेला में केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी) तोखन साहू ने 450 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस दौरान अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, सीआरपीएफ अपर महानिदेशक अमित कुमार,डीआईजी अजय सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सरकारी नौकरियों में चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में मेले का आयोजन होता था, जिसमें लोग मेले का आनंद लेते थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे