रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 दिसंबर। छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम की बैठक रविवार को आंध्रा एसोसिएशन रायपुर में महा संघम के अध्यक्ष आर मुरली के अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने जिलों में आयोजित कार्यक्रमों का जानकारी दी।
बैठक में छत्तीसगढ़ तेलुगु महासभलु (सम्मेलन) का आयोजन मई 25 मई के द्वितीय सप्ताह में रायपुर में करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने चर्चा में कहा कि 70 वर्षों से छत्तीसगढ़ में निवासरत तेलुगु भाषियों को सामाजिक पहचान नहीं मिलने के कारण शिक्षा एवं रोजगार आदि के रिजर्वेशन से वंचित होना पड़ रहा है। इसके लिए सम्मेलन से पूर्व अपने अपने जिलों के जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में संघ के संरक्षक जी.स्वामी, संयोजक एल.रुद्र मूर्ति, सलाहकार एम.बाबूराव, उपाध्यक्ष बी.वेणुगोपाल राव, बी.जोगाराव, टी.श्रीनिवास रेड्डी, सचिव पी. आदिनारायण, कार्यकारिणी सदस्य जी रविकन्ना, सीएच भीमाराव के.वेंकट राव, डी डी किरण, एसआरएन गजपति राजू, डी.के.राव आदि उपस्थित थे। सम्मेलन को सफल बनाने उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने संस्था से सहयोग की घोषणा की।