रायपुर

27 से संघ प्रमुख भागवत रायपुर में
23-Dec-2024 2:47 PM
27 से संघ प्रमुख  भागवत रायपुर में

रायपुर, 23 दिसंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अगले वर्ष सौ साल पूरे कर रहा  हैं। इस शताब्दी वर्ष में आरएसएस देशभर में कार्यक्रम करेगा। प्रांत वार  कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का राज्यों का दौरा कर रहे हैं । इसी कड़ी में भागवत 27 से 31 दिसंबर तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अलग-अलग सत्र में कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। 


अन्य पोस्ट