रायपुर

कमल विहार में कचरा डंप कर रही गाडिय़ों को रहवासियों ने रोका
23-Dec-2024 2:46 PM
कमल विहार में कचरा डंप कर रही गाडिय़ों को रहवासियों ने रोका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 दिसंबर।
नगर निगम के  जोन 10 का सफाई अमले कौशल्या बिहार सेक्टर 4 में  खुली जमीन पर कचरा डंप करते रहवासियों ने पकड़ा।  बदबू और गंदगी के कारण लोग बहुत परेशान हैं। बार बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही तो स्थानीय लोगों ने आज नगर निगम की गाडय़िां रोकी हैं। आरोप है कचरे में मेडिकल वेस्ट और पोल्ट्री फार्म से निकलने पंख और अन्य गंदगी भी बड़ी मात्रा में  है।

निगम का अमला  डूमरतराई में भी सन एन्ड सन काम्प्लेक्स के सामने खुली जमीन पर कचरा डंप किया जा रहा है। आसपास के रहवासी  बदबू से लोग परेशान है। 
कौशल्या विहार के रहवासियों ने पिछले दिनों जनदर्शन में सीएम साय से मिलकर पूरे इलाके में गंदगी, सडक़ बत्ती आदि की समस्या से अवगत कराया था। तब सीएम ने वहीं से कलेक्टर को 15 दिनों के भीतर सुलझाने के निर्देश दिए थे। लेकिन उसके बाद से कोई कार्रवाई नही हुई उल्टे समस्या बढ़ती ही जा रही है । उसके बाद रहवासियों ने सचिव नगरीय विकास, सचिव पर्यावरण संरक्षण मंडल, निगम आयुक्त, आरडीए सीईओ,  से भी संपर्क किया लेकिन कोई हल नहीं निकाला जा रहा है। 

इन रहवासियों ने बताया कि  सेक्टर 04 में परमजीवनम् योग केंद्र के पास यह  कचरा डंप किया जाता है। निगम द्वारा रहवासी क्षेत्र के पास खाली भूमि का इस्तेमाल गत कुछ माहों से कचरा संग्रहण केंद्र के रूप में किया जा रहा है। जिससे रहवासियों को  सांस संबंधित बीमारियां हो रही हैं। इस कचरे को दोबारा उठाने के स्थान पर रोज शाम को नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा वहीं पर जला दिया जाता है। जिससे यहां रहना मुश्किल हो रहा है। यहां रहने वाले सांस के बीमारी के मरीजों, बुजुर्गों एवं बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है।

डॉ. के वी परिहार,अमर दीप सिंह अंकित अग्रवाल, रेाहित शर्मा,अजय तिवारी ए.के. कोसले  आदि ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी जोन के अधिकारियों को भी सूचना दी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाहीं नहीं की गई ।

नगर निगम का यह कार्य, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 एवं सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट अधिनियम 2016 के प्रावधानो के विरूद्ध है। अब रहवासी आगामी निगम चुनाव में दलीय प्रत्याशियों के  विरोध के साथ बहिष्कार की योजना बना रहे हैं।

निगम के अधिकारी धमकाते रहे
गाडिय़ां रोकने की सूचना  मिलते ही मौके पर पहुंचे निगम के अधिकारी रहवासियों को धमकी देने लगे। उनका कहना था कि यह डंपिग यार्ड  नहीं यह प्रायमरी कलेक्शन सेंटर हैं। गाडय़िां रोक नहीं सकते। लोगों ने कहा कि ऐसा है तो कचरा उठना चाहिए । जो उठाया नहीं जाता। अफसरों ने कहा उठता है नहीं उठता है तो बताएं?। लोगों ने कहा कि दिन भर कचरा डंप किया जाता था और  कचरा न उठाकर जला दिया जाता है। जिससे रात में लोगों को सांस की तकलीफ झेलनी पड़ती हैं। निगम के अधिकारी समस्या सुलझाने के बजाए उल्टे धमकाते रहे।


अन्य पोस्ट