रायपुर

लाखों रूपए किश्तों में वसूलकर प्लाट की रजिस्ट्री न करने वाला डेवलपर गिरफ्तार
23-Dec-2024 2:44 PM
लाखों रूपए किश्तों में वसूलकर प्लाट की रजिस्ट्री न करने  वाला डेवलपर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 दिसंबर।
 प्लाट बुकिंग के लिए छह साल से अधिक   तक मासिक किश्त जमा कराकर रजिस्ट्री न करा लाखों रूपए की धोखाधड़ी करने वाले डेवलपर को तेलीबांधा पुलिस गिरफ्तार किया है।

देवतनु चक्रवती निवासी अवंति विहार सेक्टर 02. तेलीबांधा ने  2017 में तनु कन्ट्रक्शन के नाम से  ईश्वरी प्लाजा मरीन ड्राईव के सामने अपना ऑफिस खोला था।और आसान किस्तों में पैसा जमा कराकर ग्राम कुकदा कुम्हारी में प्लाट बुकिंग करने का आफर दिया था। लोगों से माह में 3000 से लेकर 6000/-रूपया तक जमा करवाकर 15 साल भुगतान तक कुल रकम 3,00,000/- रूपये का भुगतान हो जाने के बाद प्लाट की रजिस्ट्री का था। इस पर  लक्ष्मीकात गुप्ता ने भी सन् 2017 से 2022 तक रकम जमा किया कुल 3 लाख 60 हजार रूपये जमा किया। 

कुल रकम जमा होने पश्चात् को प्लाट रजिस्ट्री बोला। किन्तु देवतनु चक्रवर्ती लगातार घुमाता रहा । और रजिस्ट्री नहीं कर धोखाधडी किया गया है। देवतनु चक्रवर्ती, लक्ष्मीकांत गुप्ता के अलावा सैकड़ो लोगों से  रकम जमा कराया था। और  प्लाट न देकर धोखाधड़ी किया है। लक्ष्मीकांत की रिपोर्ट पर  तेलीबांधा पुलिस 420 का अपराध दर्ज कर तलाश कर रही थी। और कंस्ट्रक्शन के मालिक देवतनु चक्रवर्ती को 20 दिसंबर को गिरफ्तार किया ।
 


अन्य पोस्ट