रायपुर
इंस्टाग्राम रील के लिए 4 साल के बच्चों को सिगरेट पिला रहा युवक, पुलिस तलाश में जुटी
23-Dec-2024 2:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 दिसंबर। सोशल मीडिया पर एक वायरल है, जिसमें इंस्टाग्राम रील के लिए 4 साल के बच्चों को सिगरेट पिलाई जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो मे देखा जा सकता है कि, फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कैसे बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। शख्स ने बच्चों का धूम्रपान करते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। दलदल सिवनी निवासी युवक के आईडी से वीडियो अपलोड किया गया है। पिछले महीने युवक ने इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड किया था। वहीं, जब अकाउंट पब्लिक हुआ तब जाकर युवक की करतूत सामने आई है। पुलिस युवक की पड़ताल में लग गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे