रायपुर

5-8 वीं में भी द्वितीय अवसर परीक्षा की सुविधा मिलेगी फेल होने पर
23-Dec-2024 2:37 PM
5-8 वीं में भी द्वितीय अवसर परीक्षा की सुविधा मिलेगी फेल होने पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 दिसंबर।
  10-12 वीं की तरह 5-8 वीं की प्राथमिक-मिडिल की बोर्ड परीक्षा में भी द्वितीय अवसर परीक्षा का मौका मिलेगा। अब बच्चे पास नहीं किए जाएंगे। फेल होने की स्थिति में  उन्हें नतीजों के  दो माह के भीतर ही दूसरी बार परीक्षा देकर पास होना पड़ेगा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इसके संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी की है। 

जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 38 की उपधारा (2) के खंड (च क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम 2010 का और संशोधन करने के लिए नियम बनाया गया है। इन नियमों का संक्षिप्त नाम निशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार संशोधन नियम 2024 है। यह सरकारी राजपत्र में उनके प्रशासन की तारीख से लागू हो गए हैं। इनमें यह भी लागू किया गया है कि प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के अंत पर पांचवी और आठवीं कक्षा की नियमित परीक्षा होगी और परीक्षा में प्रोन्नति मापदंड को पूरा करने में सफल रहने वाले विद्यार्थियों को परिणाम घोषित होने की तारीख से 2 माह की अवधि के भीतर फिर से परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। 

इसमें भी असफल रहने पर पांचवी और आठवीं कक्षा में यथा स्थिति रोक दिया जाएगा। विद्यार्थी को रोके रखने के दौरान कक्षा शिक्षक बालक के साथ-साथ यदि आवश्यक हो तो बालक के माता-पिता का भी मार्गदर्शन करेंगे तथा निर्धन के विभिन्न चरणों पर अधिगम के अंतरालों की पहचान करने के पश्चात इनपुट प्रदान करेंगे। स्कूल प्रमुख रोके गए विद्यार्थियों की सूची बनाकर उनकी प्रगति के संबंध में लगातार व्यक्तिगत रूप से  मॉनिटरिंग करेंगे। 

विद्यार्थियों के समग्र विकास को पाने के लिए और पुन: सक्षमता आधारित परीक्षाएं होंगी तथा ना की याद करने और प्रक्रियात्मक कौशल पर आधारित होगी। किसी भी बालक को तब तक स्कूल से नहीं निकाला जाएगा। जब तक वह प्रारंभिक शिक्षा पूरी नहीं कर लेता।
 


अन्य पोस्ट