रायपुर

पावभाजी सेंटर में आग, रसोई में रात चूल्हा जलता छोडऩे की आशंका
23-Dec-2024 2:34 PM
पावभाजी सेंटर में आग, रसोई में रात चूल्हा जलता छोडऩे की आशंका

बैंक, अस्पताल में रही दहशत 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 दिसंबर। 
तेलीबांधा जलाशय के सामने पावभाजी सेंटर स्पाइस बाइट में सुबह आग लग गई। यह दुकान बहुमंजिलें भवन के भूतल में स्थित है और ऊपर बैंक और एक निजी अस्पताल भी स्थित है। मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी। आग की लपटें उपर तक पहुंचने से सुबह बैंक का कामकाज समय पर शुरू नहीं हो सका । और उपर अस्पताल में भी मरीज ,परिजनों में दहशत रही। लोग जान बचाने इधर उधर भागने लगे थे। पूरी बिल्डिंग में आग, धुएं की वजह से काबू पाने में पुलिस और दमकल अमले को मशक्कत करनी पड़ी है।  

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है । मौके पर मौजूद बचाव दल के लोगों के मुताबिक यह आग पावभाजी सेंटर के रसोई के रास्ते लगी है। जहां रात के बिजनेस पूरा होने के बाद  चूल्हा जलता छोड़ दिए जाने की आशंका जताई गई है। जो रात भर में बढ़ती गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ां पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। उधर महादेवघाट रोड पर भी चार दूकानों में आगजनी की खबर है। दुकानदारों का कहना है कि कुछ अज्ञात लोगों ने जानबूझकर आग लगाई है। 
 


अन्य पोस्ट