रायपुर

दुर्घटना का खतरा मंडराता रहेगा
22-Dec-2024 6:32 PM
दुर्घटना का खतरा मंडराता रहेगा

लाखे नगर शराब दुकान के सामने जिस निर्माण को चौड़ीकरण के लिए तोड़ा गया वहां लगभग इतना ही बड़ा और चौड़ा चौराहा बना जा रहा है। इससे ट्रैफिक आवाजाही की जगह नहीं बचेगी। दीवारें लगभग 7 फीट ऊंची हैं। तीनों सडक़ों की विजिबिलिटी खत्म हो जाएगी। बगल की सडक़ से किस रफ्तार से गाडिय़ां आ रहीं यह नहीं दिखेगा और दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। चौराहे की आड़ में कबाड़ी और दुकानदारों का सामान और कार रखने के उपयोग किया जाएगा। यह निर्माण सी एस आर मद  से बन रहा है लेकिन टेक्निकल लोगों से कंसल्ट नहीं किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट