रायपुर

आईएमए के चुनाव, दोपहर तक 300 डॉक्टरों ने किया मतदान
22-Dec-2024 6:31 PM
आईएमए के चुनाव, दोपहर तक 300 डॉक्टरों ने किया मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 दिसंबर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के प्रतिष्ठा पूर्ण  चुनाव प्रक्रिया रोटरी मैत्री भवन जलविहार कॉलोनी में शुरू हो गई है।  सीनियर मोस्ट वरिष्ठ चिकित्सक 1974 से रायपुर में प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर विप्लव दत्ता ने पहला वोट डाला।हाल ही में स्पाइन सर्जरी से रिकवरी कर रहे वरिष्ठतम आई एम ए सदस्य डॉक्टर कुलदीप सिंह छाबड़ा  ने भी मतदान किया।

 इस चुनाव में 800 से अधिक डॉक्टर मतदान करेंगे । दोपहर तीन बजे तक 300 वोटर्स ने मतदान कर लिया था।  इस चुनाव में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ समर्थित  और प्रतिद्वंद्वी वर्तमान एकता पैनल के बीच मुकाबला है।

एक एकता पैनल जिसका नेतृत्व वर्तमान अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता कर रहे हैं तो दूसरे पैनल पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा कर रहे हैं । एकता पैनल से डॉ आभा जैन, डॉ किशोर झा,डॉ अशोक बजाज,और डॉ दिग्विजय सिंह प्रत्याशी हैं। सिंह अभी सचिव हैं। वही दूसरे पैनल से डॉ कुलदीप सोलंकी,डॉ केतन शाह,डॉ संजीव श्रीवास्तव दावेदारी कर रहे हैं। इस चुनाव में अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और महासचिव का चुनाव होगा। 10 कार्यकारिणी सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

ये चुनाव डॉक्टर ललित शाह,डॉ दिनेश मिश्र, डॉ शरद चांडक,डा अनिल वर्मा चुनाव अधिकारी की निगरानी में हो रहे हैं। इस  बार के चुनाव में दलीय संघर्ष भी देखने को मिल रहा है। इसमें दो पैनल मैदान में है।


अन्य पोस्ट