रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 दिसंबर। नगर पालिक निगमएसटीपी में उपचारित जल के पुनर्उपयोग की दिशा में प्रदेश में अपनी तरह का प्रथम प्रयास करने जा रहा है। निमोरा के 90 एमएलडी एसटीपी से आलोक फेरो एलायज लिमिटेड को एमओयू अनुसार 3 एमएलडी ( 30 लाख लीटर ) उपचारित जलापूर्ति शीघ्र प्रारम्भ होने जा रही है। नगर निगम को इससे हर माह लगभग 5.22 लाख रूपए एवं लगभग 64 लाख रूपये वार्षिक आय होगी। नगर निगम रायपुर के साथ हुए एमओयू के अनुसार आलोक फेरो एलायज लिमिटेड, निमोरा एसटीपी से उरला स्थित अपने प्लांट तक लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में लगभग 200 लाख रूपये की लागत से बिछी पाईप लाईन का परीक्षण पूर्ण कर लिया है। प्रतिदिन 3 एमएलडी उपचारित जल दिए जाने पर प्रतिदिन 3 एमएलडी प्रतिदिन 30 लाख लीटर भू गर्भीय जल का उद्योग में जाने से बचने पर क़ृषि या पेयजल में सदुपयोग किया जा सकेगा।उद्योग समूहों को एसटीपी में उपचारित जलापूर्ति की प्रतिदिन मॉनिटरिंग निगम के सहायक अभियंता योगेश कडु कर रहे हैं।