रायपुर

शादी का झांसा देकर पांच माह से अपनी हवस मिटाता रहा, रेप का मामला दर्ज
22-Dec-2024 6:27 PM
शादी का झांसा देकर पांच माह से अपनी हवस मिटाता रहा, रेप का मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 दिसंबर। शादी का झांसा देकर पांच माह से अपनी हवस मिटा रहे युवक पर महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है। तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक मौलीपारा निवासी यशवंत निर्मलकर (27) वहीं मोहल्ले की 33 वर्षीय महिला के साथ परिचय बढ़ाने के बाद उसका शारीरिक शोषण करता रहा । महिला का एक बच्चा भी है। वह पिछले जून से बच्चे समेत महिला की देखभाल करने शादी का झांसा देता रहा। छ माह बाद  शादी न करने पर महिला ने कल रात धारा 69 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट